नई दिल्ली, मार्च 28 -- मध्य पूर्व में तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने एक बड़ी खबर दी है। USS ट्रिपोली नाम का एक बड़ा जहाज मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पहुंचा। यह जहाज अमेरिका-क्लास का एम्फीबियस असॉल्ट शिप है। इसमें लगभग 3,500 नाविक और मरीन (समुद्री सैनिक) हैं। साथ में हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर और समुद्री हमले के सामान भी हैं। यह जहाज ट्रिपोली एम्फीबियस रेडी ग्रुप और 39वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट का मुख्य जहाज है। यह तैनाती ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका की ताकत बढ़ाने के लिए की गई है। यह भी पढ़ें- ताबूत में वापस जाओगे, अमेरिकी सैनिकों के उतरने की आशंका के बीच ईरान का पलटवार यह जहाज पहले जापान के पास प्रशांत महासागर में था। मार्च 2026 में जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए, तब इसे मध्य पूर्व भेजा गया। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बं...