नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अमेरिका ने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से बने उत्पादों के आयात को लेकर भारत सहित 60 देशों पर सेक्शन 301 के तहत नया शुल्क (टैरिफ) लागू कर दिया है। भारत को 10 फीसदी शुल्क वाली श्रेणी में रखा गया है। वहीं, चीन, वियतनाम, थाईलैंड, तुर्किये, यूएई और दक्षिण अफ्रीका जैसे कई देशों पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम का उद्देश्य उन देशों पर दबाव बनाना है, जहां जबरन मजदूरी से बने सामान का व्यापार अब भी जारी है। अमेरिका का कहना है कि दुनिया के अन्य देशों को भी ऐसे उत्पादों के आयात पर सख्त रोक लगाने के लिए प्रभावी कानून बनाने चाहिए। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि स्टील और एल्यूमीनियम जैसे उत्पाद, जिन पर पहले से अलग सेक्टर आधारित टैरिफ लागू हैं, उन पर यह नया शुल्क नहीं लगेग...