नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Solar Stock: वारी एनर्जीज समेत कई सोलर कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 5 पर्सेंट से ज्यादा तक लुढ़क गए। अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयात किए जाने वाले सोलर सेल्स और पैनल्स पर प्रीलिमनेरी एंटी-डंपिंग ड्यूटीज की घोषणा की है। अमेरिका में कई घरेलू फैक्ट्री मालिकों ने आरोप लगाया था कि इन 3 देशों की कंपनियां अमेरिकी मार्केट में सस्ते सामान की डंपिंग कर रही हैं, इसके बाद यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट ने यह घोषणा की है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। भारत से होने वाले आयात पर 123.04% ड्यूटीरॉयटर्स कैलकुलेशंस के मुताबिक, हालिया बदलावों के बाद भारत से होने वाले आयात के लिए प्रीलिमनेरी ड्यूटी रेट्स, जिन्हें डंपिंग मार्जिन्स के नाम से जाना जाता है, बढ़कर 123.04 पर्सेंट पहुंच गए हैं। वही...