तेहरान, जुलाई 17 -- अमेरिका ने लगातार पांचवें दिन ( गुरुवार ) ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए। उत्तरी और मध्य ईरान के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए अमेरिकी बलों ने बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने पलटवार करते हुए पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगी देशों बहरीन, जॉर्डन और कुवैत पर मिसाइल तथा ड्रोन हमले किए हैं। दोनों देशों के बीच कई दिनों से जारी हमलों और जवाबी हमलों ने युद्धविराम की किसी भी अंतरिम समझौते की संभावना को लगभग समाप्त कर दिया है। इससे पूरे क्षेत्र में व्यापक युद्ध छिड़ने का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है।35 की मौत और 300 से अधिक घायल ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में अब तक 35 से अधिक नागरिकों और सैनिकों की मौत हो चुकी है तथा 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस दौर में पहली बार ईरान की राजधानी...