संभल, जुलाई 15 -- भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को देश बचाओ मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। मोर्चा ने आशंका जताई कि यदि यह व्यापार समझौता वर्तमान स्वरूप में लागू हुआ तो इसका सीधा असर देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों पर पड़ेगा। ज्ञापन के माध्यम से मोर्चा ने कहा कि भारत की कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार है। ऐसे में किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से पहले किसानों और छोटे उद्यमों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि प्रस्तावित ट्रेड डील से विदेशी उत्पादों की प्रतिस्पर्धा बढ़ने की आशंका है, जिससे घरेलू उत्पादन और छोटे कारोबार प्रभावित हो सकते हैं...