नई दिल्ली, फरवरी 26 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों ने गुरुवार सुबह विधायक आवास से राजस्थान विधानसभा तक पैदल मार्च निकालकर अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा की सीढ़ियों पर पहुंचकर विधायकों ने नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर देश के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया। मार्च में शामिल नेताओं ने कहा कि अमेरिका के साथ की जा रही व्यापारिक वार्ताओं में भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र के हितों की अनदेखी की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में ऐसी शर्तें स्वीकार की जा रही हैं, जिनसे देश के किसानों और पशुपालकों को सीधा नुकसान होगा। जूली ने कहा, "अगर अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को बड़े पैमाने पर भारत में प्रवेश दिया गया तो स्थानीय किसानों की प्रतिस्पर्धा करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.