अमेरिका-चीन में सुधर रहे संबंध! ट्रंप और जिनपिंग इस साल दो और बार मिलेंगे
वॉशिंगटन, सितम्बर 25 -- अमेरिका और चीन के बीच संबंध सुधरने लगे हैं। अमेरिका के अपने राजकीय दौरे के समापन से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दो बार और मुलाकात होगी। शी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को नवंबर में चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि इसके एक महीने बाद फ्लोरिडा में 'ट्रंप नेशनल डोरल मियामी गोल्फ क्लब' में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी फिर से मुलाकात हो सकती है। शी ने कहा, ''मैं राष्ट्रपति और प्रथम महिला को चीन आने के लिए आमंत्रित करता हूं।'' इस पर ट्रंप ने कहा, ''हम आएंगे और हम काफी बातचीत करेंगे।'' चीनी राष्ट्रपति के दौरे के समापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.