नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- होर्मुज बंद करने के ऐलान के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान की नौसेना अमेरिकी बलों को हराने को तैयार हैं। शनिवार को टेलीग्राम चैनल पर बयान जारी कर उन्होंने ये बात कही। ईरानी सेना के स्थापना दिवस पर अपने संदेश में सर्वोच्च नेता ने कहा कि ईरानी सेना ने युद्ध के दौरान इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, ईरान के बहादुर सैनिक दुश्मन को नई हार का मजा सिखाने को तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईरान हर रणनीति का कड़ा जवाब देने को तत्पर है। यह भी पढ़ें- अमेरिकी नाकेबंदी के चलते ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज वहीं दूसरी ओर ईरान के उप- विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने कहा, अमेरिका- ईरान के बीच शांति वार्ता की कोई तारीख तय नहीं ह...