तेहरान, मार्च 23 -- अमेरिका को सबक सिखाने के लिए ईरान एक घातक कदम उठाने की तैयारी में है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके तटीय क्षेत्रों या द्वीपों पर हमला किया गया तो वह पूरी फारस की खाड़ी में बारूदी सुरंगें बिछाकर सभी समुद्री मार्गों को बंद कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की रक्षा परिषद ने कहाकि गैर-युद्धरत देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का एकमात्र तरीका ईरान के साथ समन्वय करना होगा। परिषद ने कहाकि ईरान के तटों या द्वीपों पर अगर किसी भी दुश्मन देश ने हमला किया तो फारस की खाड़ी और तटीय क्षेत्रों के सभी रास्तों और संचार लाइनों को विभिन्न प्रकार की नौसैनिक बारूदी सुरंगों से भर दिया जाएगा। बयान में क्या कहाबयान में कहा गया कि ऐसी स्थिति में पूरी फारस की खाड़ी प्रभावी रूप से बंद हो जाएगी। इसकी जिम्मेदारी उस पक्ष पर होगी जो हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.