वॉशिंगटन, सितम्बर 9 -- Iran US War Update: ईरान और अमेरिका के बीच जंग जारी है। इस बीच, ईरान ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के एंट्रेंस पर एक अमेरिका की बिना क्रू वाली पनडुब्बी को पकड़ लिया है। ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि यह सबमरीन एक डाइव-LD थी, जो कैलिफोर्निया की डिफेंस फर्म एंडुरिल की बनाई हुई एक बड़ी ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल है। अमेरिकी पनडुब्बी पकड़े जाने के बाद सवाल उठने लगा है कि अब ट्रंप क्या करेंगे और एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में तनाव में और बढ़ोतरी होने जा रही है। वहीं, कंपनी ने कहा है कि 19-फुट (5.8-मीटर) का यह सबमर्सिबल माइन काउंटरमेजर, सीबेड मैपिंग, इंटेलिजेंस इकट्ठा करने और केबल और पाइपलाइन जैसे अंडरवाटर इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच जैसे मिशन कर सक...