नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- भारत के LPG आयात में सितंबर 2026 के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए Liquefied Petroleum Gas (LPG) का सबसे बड़ा सप्लायर बनने का स्थान हासिल कर लिया। समुद्री कारोबार पर नजर रखने वाली कंपनी Kpler के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में भारत के कुल LPG आयात में UAE की हिस्सेदारी बढ़कर 39% हो गई, जबकि अगस्त में यह केवल 13% थी। दूसरी ओर, अमेरिका की हिस्सेदारी 53% से घटकर 23% रह गई। यह बदलाव बताता है कि खाड़ी देशों से सप्लाई धीरे-धीरे फिर मजबूत हो रही है। यह भी पढ़ें- GQG पार्टनर्स ने बेचे 50 लाख शेयर, फिर भी तेजी के साथ बंद हुआ अडानी का ये शेयरUAE से LPG सप्लाई में 182% की बढ़ोतरी सितंबर में UAE ने भारत को करीब 5.47 लाख टन LPG की सप्लाई की। अगस्त में यह मात्रा ...