नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Mehbooba Mufti: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सूबे को लेकर अमेरिका के राजदूत द्वारा दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी मुद्दे पर अमेरिका को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। हमें उनकी मंजूरी की जरूरत नहीं है। दरअसल, कल जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए सर्जियो गोर ने कहा था कि 'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है।' इस बयान को लेकर पाकिस्तान ने वहां पर मौजूद अमेरिकी अधिकारी को तलब किया था। भारत में लगातार इस बयान की चर्चा होने के बीच महबूबा मुफ्ती ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें अमेरिका के ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत है। आपने देखा होगा कि दुनिया में जहां पर भी अमेरिका ने दखल दिया है। वहां पर तबाही ही हुई है। अमेरिका हमारा मालिक नहीं ह...