तेहरान, अप्रैल 18 -- ईरान ने शनिवार को एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर अमेरिका को झटका दिया है। उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को डुठलाते हुए दो टूक कहा है कि वह अमेरिका को एनरिच्ड यूरेनियम नहीं सौंपेगा। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने यूरेनियम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया और दोनों देशों के बीच भविष्य में होने वाली बातचीत के संबंध में सावधानी बरतने का संकेत दिया। तुर्की के शहर अंताल्या में एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए खतीबजादेह ने कहा कि ईरानी पक्ष अमेरिका के साथ आमने-सामने की बातचीत के एक नए दौर के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि अमेरिकियों ने अपनी अतिवादी स्थिति को नहीं छोड़ा है। शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में जाकर सारी न्यूक्लियर धूल निकाल लाएगा। उनका इशारा 970 पाउंड (440 किलोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.