बक्सर, फरवरी 13 -- बक्सर। केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ किए गए हालिया ट्रेड डील को आम आदमी पार्टी ने देश और किसानों के हितों के खिलाफ बताया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए इस समझौते को घाटे का सौदा करार दिया है। कहा कि इस डील के जरिए कृषि क्षेत्र में अमेरिका के किसानों के लिए भारतीय बाजार खोल दिया गया है। उनके अनुसार अब अमेरिका के किसान भारत में मक्का, ज्वार, बादाम, अखरोट, फल, सोयाबीन तेल समेत अन्य कृषि उत्पादों की बिक्री करेंगे। रमेश वर्मा ने उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका में कथित घोटाले के मामले में जारी समन के दबाव में पीएम मोदी ने यह ट्रेड डील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...