चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में आप जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर तहसील में सौंपा गया। अवगत कराया कि ट्रेड डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों को लेकर न तो संसद को विश्वास में लिया गया है और न ही देश की जनता के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है। आरोप लगाया कि सरकार ने देश के करोड़ों किसानों के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया है। मांग करते हुए कहा कि इस डील को निरस्त किया जाए। कार्यकर्ताओं ने डील की प्रतीकात्मक प्रतियां भी जलाई। इस दौरान प्रांत महासचिव अंकित सिंह, विमल किशोर केसरवानी, प्रमोद सोनी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रामकिशोर, शिवशंकर सिंह, जितेन्द्र गोयल, बसंत पटेल, श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.