बीजिंग, मई 20 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर पहुंचे हैं। बुधवार को हुई चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात के दौरान पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है। इसको लेकर जिनपिंग से चर्चा भी की गई है। पुतिन का यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से अमेरिका ने मॉस्को पर कई सालों से कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस से बातचीत करते रहे हैं ताकि इस युद्ध को रोका जा सके। अब अगर पुतिन ने कहा है कि रूस अमेरिका संग सहयोग करने को तैयार है तो सवाल उठता है कि क्या रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने की दिशा में काम तो नहीं हो रहा है? चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों और ईरान, यू...