नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- अमेरिका के बोस्टन में तेलंगाना की 23 वर्षीय भारतीय छात्रा श्रीजा रेड्डी लापता हो गई है। वह 2 नवंबर से गायब है। इस मामले में तेलंगाना सरकार के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने विदेश मंत्रालय, बोस्टन पुलिस और संबंधित एजेंसियों से तुरंत मदद करने की अपील की है। श्रीजा मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी, बोस्टन में हायर एजुकेशन हासिल कर रही है। वह अमेरिका के बोस्टन स्थित डॉर्चेस्टर इलाके में रहती थी। बोस्टन पुलिस ने 5 नवंबर को उनकी गुमशुदगी को लेकर अलर्ट जारी किया और लोगों से उन्हें तलाशने में मदद मांगी थी। यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी पर दबाव था. पूरी गलती संजय की नहीं, इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया गांधी श्रीजा को आखिरी बार 2 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे डॉर्चेस्टर के एडिसन ग्रीन स्थित अपने घर से निकलते हुए देखा गया था। उस समय उन्होंने ...