प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयाग संगीत समिति ने अपने शताब्दी वर्ष के आयोजन के क्रम में शुक्रवार को युगल सैक्सोफोन व कथक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया। अमेरिका के बोस्टन से आए फिल स्कार्फ व प्रिंयक कृष्ण ने क्रमश: सोतिनो व ऑल्टी सैक्सोफोन पर राग चंद्रप्रभा में विलंबित एक ताल में निबद्ध रचना की प्रस्तुति की। फिल स्कार्फ ने बताया कि मेरे गुरु पीवर रौं वर्ष 1966-67 में संगीत समिति के टॉप स्कॉलर रहे हैं। दूसरी प्रस्तुति कथक नृत्य की रही, जिसमें वैशाली और प्रियंका शर्मा ने पंचम सवारी ताल में तोड़े, टुकड़े व परन पर कथक की मनमोहक प्रस्तुति की। समिति के सचिव अरुण कुमार ने कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजय किशोर कुमार, नीरज श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, हर्षित कुमार, सहायक निदेशक महेश्वर दयाल, प्रभाकर दयाल, रेशमा श्रीवास्तव, बनवारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.