नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका से जो नया शांति प्रस्ताव मिला है उसकी समीक्षा कर रहा। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बयान जारी कर ये बात कही है। ईरान के सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर इस मामले में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे। मुनीर के तेहरान दौरे के दौरान जो प्रस्ताव मिला है उसकी समीक्षा जारी है। प्रस्ताव में क्या है इसका खुलासा नहीं किया गया है। काउंसिल ने बताया कि ईरान प्रस्ताव को विस्तार से देखने समझने के बाद प्रतिक्रिया देगा। काउंसिल ने स्पष्ट कहा कि ईरान युद्ध खत्म होने तक होर्मुज पर पूरा नियंत्रण रखेगा। यह भी पढ़ें- अमेरिकी नाकेबंदी के चलते ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज होर्मुज से गुजरने वाले हर पोत की जानकारी एकत्र की जाएगी। काउंसिल ने कहा कि अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी स...