अमेरिका के जॉर्जिया में होमकमिंग पार्टी बनी खूनी रात, ताबड़तोड़ फायरिंग से 2 की मौत; 35 लोग घायल
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- अमेरिका के जॉर्जिया से बड़ी खबर सामने आई है। होमकमिंग पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना डूली काउंटी के वियना शहर में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, पार्टी में बड़ी भीड़ जुटी हुई थी और पुलिस मौके पर मौजूद थी। डूली काउंटी के कोरोनर ब्रेट वॉल्स ने बताया कि गोलीबारी सुबह करीब 1:15 बजे हुई। होमकमिंग पार्टी में 1000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। स्थानीय पुलिसकर्मी भीड़ पर नजर रख रहे थे। अचानक गोलियां चलने से माहौल में अफरा-तफरी मच गई। वॉल्स ने पुष्टि की कि इस गोलीबारी में एक 20 साल के युवक और एक 23 साल के युवक की मौत हो गई। दोनों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। जांच अभी जारी है, इसलिए मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। डूली काउंटी के शेरिफ क्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.