नई दिल्ली, मार्च 21 -- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के जागीरदार राज्य की तरह काम कर रहा है। उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत वैश्विक साम्राज्यवाद के खिलाफ मजबूत रुख नहीं अपना रहा है और अमेरिकी नीतियों पर बढ़ती निर्भरता दिखा रहा है। विजयन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने भारत की संप्रभुता को कमजोर किया है, जिससे देश दुनिया के सामने सबसे अधिक अपमानित स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि दोनों दल साम्राज्यवाद के प्रति समान रवैया रखते हैं। यह भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी मंदिर में भारी भीड़, तीर्थ यात्रा स्थगित; 39 हजार भक्त पहुंचे सीएम विजयन ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि भारत कभी साम्रा...