नई दिल्ली, मई 14 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका भव्य स्वागत किया। यह यात्रा मूल रूप से मार्च में निर्धारित थी, लेकिन ईरान युद्ध के कारण इसमें देरी हुई। गौरतलब है कि ट्रंप आखिरी बार 2017 में राष्ट्रपति के रूप में चीन आए थे, लेकिन इस बार उनका सामना एक अधिक मुखर और शक्तिशाली चीन से है, जो खुद को एक स्थिर वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करने के लिए उत्सुक है। बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' में ट्रंप के आगमन पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में अमेरिका और चीन के राष्ट्रगान बजाए गए। ट्रंप और शी ने रेड कार्पेट पर चलते हुए सैन्य गार्ड का निरीक्षण किया। समारोह स्थल पर मौजूद दर्जनों बच्चों ने फूलों के साथ नेताओं का अभिवादन किया। डोनाल्ड ट...