बस्ती, मई 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। प्यार जब सरहदें पार करता है तो कहानियां बनती हैं। छावनी क्षेत्र के एक मैकेनिकल इंजीनियर और अमेरिका में रहने वाली युवती की ऐसी ही प्रेम कहानी अयोध्या में भारतीय रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंध गई। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई मुलाकात आखिरकार सात फेरों तक पहुंची तो समारोह में देश-विदेश के मेहमान भी इस अनोखी शादी के साक्षी बने। क्षेत्र के रामगढ़ खास निवासी इंजीनियर दीपक अमेरिका के सिएटल टकोमा स्थित शिपिंग फर्म में कार्यरत हैं। मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात अमेरिका में ऑनलाइन टीचिंग करने वाली युवती से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया। हालांकि शुरुआत में दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन प्रेम के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.