जयपुर, मार्च 5 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला भारत की साख पर सवाल है। गहलोत ने इसके साथ ही इस मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत की शक्ति स्वतंत्र आवाज में है न कि 'जी-हुजूरी' में है। गहलोत ने कहा 'भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की 'जी-हुजूरी' में। नेहरू जी के गुट निरपेक्ष आंदोलन से लेकर इंदिरा जी की निडर कूटनीति तक, भारत कभी किसी महाशक्ति के दबाव में नहीं झुका। हम सभी को 2013 का देवयानी खोबरागड़े मामला भी याद करना चाहिए जब डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की सरकार ने अमेरिकी राजनयिकों की सुविधाएं छीनकर 'जैसे को तैसा' जवाब दिया था। भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश के दबाव में आकर अपनी संप्रभुता और नीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.