वाशिंगटन, मई 13 -- ईरान के साथ चल रही नाजुक सीजफायर वार्ता के बीच मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका पर अमेरिका में ही सवाल उठने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान पर कड़ा अविश्वास जताया है। ग्राहम का यह गुस्सा उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद सामने आया है, जिनमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य संपत्तियों को अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाजत दी है। हालांकि, इन सब विवादों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान का खुलकर बचाव किया है।डोनाल्ड ट्रंप ने किया पाकिस्तान का बचाव इन तमाम चिंताओं के बावजूद, चीन के दौरे पर रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान का बच...