अमेरिका का नया H-4 प्लान, भारतीय परिवारों की नौकरियों पर क्यों मंडरा रहा खतरा?
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- अमेरिकी सरकार एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को कानूनी रूप से काम करने का अधिकार छीनने की तैयारी कर रही है। गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के नए प्रस्ताव के तहत हजारों एच-4 वीजा धारकों का रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज (EAD) रद्द हो सकता है। इससे 2015 से चली आ रही व्यवस्था उलट जाएगी। बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन इस नियम को खत्म करना चाहता है, जिसके तहत योग्य एच-4 जीवनसाथी पिछले एक दशक से अमेरिका में कानूनी तौर पर नौकरी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा असर भारतीय परिवारों पर पड़ेगा। 2014 से 2017 के आंकड़ों के मुताबिक एच-4 ईएडी स्वीकृतियों में 93 प्रतिशत भारतीय नागरिक थे और इनमें से 94 प्रतिशत महिलाएं थीं। डीएचएस के दीर्घकालिक नियामक एजेंडे में इस प्रस्ताव को शामिल कर लिया गया है। इसका शीर्षक है कि रोजगार प्राधिकरण के लिए पात्र गैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.