नई दिल्ली, मार्च 16 -- Iran America Israel War Update: पश्चिम एशिया की जंग ने पूरे विश्व को ऊर्जा संकट की ओर धकेल दिया है। 28 फरवरी को इस युद्ध की शुरूआत के बाद से ही ईरान ने होर्मुज को बंद करके रखा है और वह लगातार खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। लेकिन इन देशों में सबसे ज्यादा निशाना बन रहा है संयुक्त अरब अमीरात। पहले से ही ईरानी हमलों को झेल रहे यूएई के ऊपर ईरान ने फिर नया आरोप लगाया है। तेहरान का कहना है कि खर्ग द्वीप पर हुए हमले के लिए यूएई ने अमेरिका को अपने बेस का इस्तेमाल करने दिया है। इस आरोप के बाद ईरान ने यूएई के फुजैराह बंदरगाह को निशाना बनाकर हमला करना शुरू कर दिया। संयुक्त अरब अमीरात के लिए यह बंदरगाह काफी हद तक महत्वपूर्ण है। यह होर्मुज के बाहर ओमान की खाड़ी में स्थित है और यहां से यूएई का प्रसिद्ध मुरबान कच्चा तेल निर्यात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.