फिरोजाबाद, मार्च 9 -- रोटरी इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने रोटरी क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों का अवलोकन किया। अमेरिका और कनाडा से आए सदस्यों ने आई हॉस्पिटल, फिजियोथैरेपी सेंटर और रोटरी रसोई का भ्रमण किया। रोटरी क्लब के पूर्व जिला गवर्नर लक्ष्मीकांत बंसल ने बताया कि क्लब जिले में चार प्रमुख प्रोजेक्ट संचालित कर रहा है। रोटरी नेत्र चिकित्सालय रोगियों को सेवाएं देता आया है। यहां मोतियाबिंद के संकड़ों ऑपरेशन होते रहते हैं।क्लब के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि नेत्र परीक्षण केंद्र, एक्सरे सेंटर, फिजियोथैरेपी सेंटर और रोटरी किचन संचालित की जा रही है। क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में यूएस से पीटर एंडरसन, जेनीन स्पार्क्स, जेनीन व्हाइट, गैरी...