लखनऊ, अप्रैल 12 -- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह न कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। देश की जनता का सहयोग, प्रधानमंत्री की सक्रियता और उनके लिए गए फैसले मायने रखते हैं। रविवार को गोमतीनगर स्थित एमआर जयपुरिया स्कूल सभागार में आयोजित 'वरिष्ठजन संवाद' में रक्षामंत्री ने कहा कि पश्चिमी एशिया का संकट चल रहा है। एक तरफ अमेरिका-इजरायल तो दूसरी तरफ ईरान। सब एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इन सबके बीच सबसे बड़ी सूझबूझ की भूमिका भारत ने निभाई है। एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की दिक्कतें अन्य देशों में बहुत बढ़ गई हैं लेकिन भारत में आज भी स्थिर है। कुछ लोगों ने होर्डिंग लगाकर दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी।युद्ध को लेकर समझौते की बात हो रही है लेकिन संकट बड़ा है। कब तक रहेगा, ये भी कहना मुश्किल है। आज यदि किसी देश के...