भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता। भदोही-दुर्गागंज मार्ग फत्तूपुर विश्वकर्मा मंदिर के पास वामपंथी दलों ने शुक्रवार को पुतला दहन किया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले को आग के हवाले किया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमेरिका और इजराइल की नजर मिडिल ईस्ट और एशिया के खनिज पदार्थों पर हैं। कभी आतंकवाद, सरकारों एवं नेताओं के विरोध को लेकर किसी न किसी देश पर अक्सर हमला कर दिया जाता है। उसके बाद अमेरिका वहां पर अपनी सेना लगाकर प्राकृतिक सम्पदाओं का दोहन करता है। वेनेजुएला, इराक के बाद उसने ईरान को अब निशाना बनाया है। वहां के बड़े नेताओं, उनके परिवार को मारने का काम किया गया। निजी स्वार्थों की पूर्ति को दोनों देशों द्वारा दुनिया को विश्व युद्ध के मुंह मे...