रांची, मार्च 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में ईरान पर जारी हमले में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों व नागरिकों की मौत व अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। झारखंड मुस्लिम युवा मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकरा मस्जिद चौक के पास अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। वैश्विक शांति के लिए खतरा बने इजराइल व अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टरों को जलाया। मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी ने केंद्र सरकार के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ​अयातुल्ला खामेनेई की शहादत और निर्दोष नागरिकों का कत्लेआम वै...