खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता सीपीआईएमएल एवं ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं ने अमेरिका एवं इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ शहर में मंगलवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव अरुण कुमार दास ने कहा कि अमेरिका विश्व शांति का दुश्मन है। इसके खिलाफ दुनिया के लोगों को एक होना चाहिए। वही अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि अमेरिका परमाणु बम खोजने के नाम पर पहले इराक अब ईरान पर युद्ध थोपकर विश्व शांति को खतरा पहुंच रहा है। श्री कुमार ने आगे कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट के देशो पर भय का वातावरण बनाकर वहां के तेल पर कब्जा करना चाहता है। यही कारण है कि गत दिनों वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका ने अपहरण कर लिया। उन्होंनने अमेरिका- इजरायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.