नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सशर्त सीजफायर पर सहमति बन गई है, लेकिन संघर्ष क्षेत्र में युद्धविराम के उल्लंघनों की खबरों से तनाव बरकरार है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को सभी पक्षों से अपील की कि वे युद्धविराम का पूर्ण सम्मान करें और संयम बरतें ताकि शांति प्रक्रिया आगे बढ़ सके। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि संघर्ष क्षेत्र के कुछ स्थानों पर युद्धविराम के उल्लंघन की खबरें आई हैं, जो शांति प्रक्रिया की भावना को कमजोर कर रही हैं। मैं सभी पक्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आग्रह करता हूं कि वे संयम बरतें और समझौते के अनुसार दो सप्ताह तक युद्धविराम का सम्मान करें, ताकि कूटनीति संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान में अग्रणी भूमिका निभा सके। बता दें कि यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.