इस्लामाबाद, अप्रैल 10 -- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज एक बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठक की मेजबानी करने जा रही है। पूरी दुनिया की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं क्योंकि यह वार्ता अमेरिका और ईरान के बीच हो रही है, जो वर्तमान में एक विनाशकारी युद्ध का केंद्र बने हुए हैं। इस वार्ता को लेकर इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और पूरे शहर में एक तरह की बेचैनी और प्रत्याशा का माहौल है। ऐसे में सावल उठ रहा है कि आखिर इस तनावपूर्ण माहौल में कौन-कौन इस बैठक में हिस्सा लेगा? आइए समझते हैं। ठीक छह सप्ताह पहले, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद कई देशों में युद्ध भड़क उठा। इस युद्ध के कारण अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। ईरा...