नई दिल्ली, मार्च 29 -- पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने कहा है कि चीन, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी करने के पाकिस्तान के प्रयास का पूरा समर्थन करता है। विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से हाल ही में हुई टेलीफोन पर बातचीत का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीन ने पाकिस्तान की मध्यस्थता भूमिका की सराहना की और क्षेत्रीय तनाव कम करने तथा शांति स्थापना के प्रयासों का समर्थन किया। डार ने कहा कि चीन के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के चल रहे कूटनीतिक प्रयासों की सराहना की और हमारी मध्यस्थता भूमिका का समर्थन व्यक्त किया। इससे पहले पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने रविवार को इस्लामाबाद में संयुक्त बैठक की। बैठक में मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को ...