जहानाबाद, अप्रैल 12 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बगवार मे बिहार खेतिहर मजदूर यूनियन प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खुर्शीद आलम ने की। बैठक में इसराइल अमेरिका द्वारा ईरान पर युद्ध थोपने की आलोचना की गई। युद्ध के कारण भारत में गैस और ऊर्जा संकट उत्पन्न हुई है। इससे बेरोजगारी बढ़ी है।इससे भारत में आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। भूमिहीनों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के घर उजाड़ने पर चिंता जताई गई। सभी भूमिहीनों को घर उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में शबनम खातून, नुशा खातून, माधुरी देवी, चांदनी देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...