गाज़ियाबाद, जून 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।अमेरिका ईरान में फिर तनाव बढ़ने से उद्यमियों को चिंता सताने लगी है। उद्यमियों का कहना है कि कच्चे माल की सप्लाई कम होने से जहां कीमत बढ़ी थी। वहीं अब इनकी कीमत और बढ़ने की संभावना बन रही है। वहीं, निर्यातकों को भी कारोबार प्रभावित होने का डर लगा हुआ है। गाजियाबाद औद्योगिक नगरी है, जिसमें 28 औद्योगिक क्षेत्र है। यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की छोटी-बड़ी एक लाख से औद्योगिक इकाइयां जिला उद्योग केंद्र में पंजीकृत है, जबकि इसमें 45 हजार से अधिक मैन्यूफैक्चर इकाइयां संचालित हैं। जनपद इंजीनियरिंग सामाने के निर्माण के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका जंग से उद्योगपतियों की चिंता बढ़ी जनपद से सालाना करीब 22 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया जाता है। यहां छोटे बड...