वॉशिंगटन, अप्रैल 22 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर गुड न्यूज शुक्रवार तक आ सकती है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने बुधवार को बताया कि शांति वार्ता अगले 36 से 72 घंटों के भीतर फिर से शुरू हो सकती है। ट्रंप ने द पोस्ट से कहा, "यह मुमकिन है।" इससे पहले, ट्रंप ने ईरान के साथ खत्म हो रहे युद्धविराम को आगे बढ़ा दिया था। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए और अधिक समय मिल सके। अमेरिका ने साफ किया है कि ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता भी इस्लामाबाद में ही होगी। इसके अलावा, पाकिस्तानी सूत्रों ने पोस्ट को बताया कि इस बात की संभावना है कि ईरान के साथ मध्यस्थता के आशावादी प्रयासों को देखते हुए, अगले 36 से 72 घंटों के भीतर बातचीत का एक नया दौर हो सकता है। जब ट्रंप से इस बार...