लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, संवाददाता। कालीचरण पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से द इमर्जेंस ऑफ अ न्यू वर्ल्ड ऑर्डर पोस्ट वार ऑन ईरान विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता एलयू राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय गुप्ता ने कहा कि अमेरिका के आधिपत्य में कमी आई है। विश्व परिवर्तन की ओर अग्रसर है, किन्तु इसका असली स्वरूप स्पष्ट नहीं है। चीन और इजराइल को सर्वाधिक लाभ हुआ है। भारत अपने लोगों के खाड़ी देशों में कार्य करने को ध्यान में रखते हुए बहुत ही संतुलित नीति से चलते हुए महंगाई और दुष्प्रभावों से बचाने में सफल रहा है। प्राचार्य प्रोफेसर चन्द्र मोहन उपाध्याय ने कहा कि ईरान ने दो-दो महाशक्तियों का एक साथ सामना करते हुए एक नई दुनिया के आगाज़ की ओर प्रबल प्रयास किया है। अध्यक्षता प्रबंधक इं. वीके मिश्र ने की। डीसीडीआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.