नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व के तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता पूरी तरह विफल हो गई है। शनिवार को ईरानी प्रतिनिधिमंडल के बिना किसी सीधी बातचीत के वापस लौटने के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूतों की यात्रा रद्द कर दी और ईरान के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। आपको बता दें कि शनिवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का प्रतिनिधिमंडल बिना किसी अमेरिकी अधिकारी से मिले इस्लामाबाद से रवाना हो गया। इसके जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने विशेष दूतों, स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान के आंतरिक हालातों पर सवाल उठाए। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के भीतर भारी अंतर्कलह और भ्रम की स...