संवाददाता, अप्रैल 21 -- UP News: भीषण गर्मी में सड़कों से उखड़ रही गिट्टियों और उड़ती हुई धूल से राह तो दुश्वार है ही, सांसों में प्रदूषण भी घुल रहा है। सड़कों के गड्ढे और बड़े हो रहे हैं, लेकिन स्वीकृत होने के बाद भी सड़क निर्माण का काम ठप है। ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिया हैं। कारण, तारकोल महंगा हो गया है। ईरान-अमेरिका युद्ध से उपजे तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने से यह स्थिति आई है। गोरखपुर की बात करें तो लोक निर्माण विभाग के चार खंडों में ही करीब 350 सड़कों का काम अटका हुआ है। शिकायतें आ रही हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।दोगुनी हो गई बिटुमन की कीमत मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद बिटुमिन (तारकोल), इमल्शन एवं एलडीओ के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 100 प्रतिशत कीमत बढ़ने से ठेकेदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.