मुरादाबाद, मार्च 8 -- अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमला करने के विरोध में रविवार को वामपंथी दलों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। रविवार को अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले के विरोध में पुराने एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा अखिल भारतीय किसान सभा खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जनसभा की। अध्यक्षता कामरेड गुलशेर अली तथा संचालन हर स्वरूप सिंह ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड धर्मपाल सिंह, कामरेड शाकिर, डॉ. सईद सिद्दीकी तथा किसान नेता प्रीतम सिंह ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने अमेरिका द्वारा ईरान पर बमबारी की निंदा। गीता देवी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की एकता तथा संघर्ष पर बल दिया। इसके बाद सभा स्थल से कोतवाली के सामने होते हुए बुध बाजार से मुख्य बाजार होते हुए कद...