रामनगर, मार्च 12 -- रामनगर। संयुक्त संघर्ष समिति रामनगर से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अमेरिका इजरायल के ईरान पर थोपे गए जबरन युद्ध को अंतरराष्ट्रीय कानून व संयुक्त राष्ट्र चार्टर के विरुद्ध बताते हुए निंदा की। सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। गुरुवार को देवभूमि व्यापार मंडल के सभागार में संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य प्रभात ध्यानी के संचालन में हुई बैठक में कहा कि अमेरिका इजरायल की ओर से ईरान के अस्पतालों, स्कूलों रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। जिसमें जान-माल का बड़ी संख्या में नुकसान हो रहा है। इसका मकसद ईरान के प्राकृतिक संसाधनों गैस, तेल पर कब्जा करना है। बैठक में समाजवादी लोकमंच के मुनीश कुमार, इंकलाबी मजदूर केंद्र के भुवन, महिला एकता मंच की ललिता रावत, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की शीला शर्मा, तुलसी छिम्वाल, दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.