पीलीभीत, मार्च 4 -- गजरौला। गजरौला कला क्षेत्र के हटुआ बिजलाही गांव के पास अमेड़ी नदी के निकट एक बारासिंघा का शव पड़ा मिला। सुबह ग्रामीण जब नदी की ओर गए तो उन्होंने झाड़ियों के पास हिरन को मृत पाया। आसपास कौवे मंडरा कर उसे नोंच रहे थे। जानकारी मिलते ही गांव में चर्चा फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। सामाजिक वानिकी टीम को सूचना नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...