गौरीगंज, फरवरी 28 -- अमेठी। सहायक श्रमायुक्त छत्रसाल बरनवाल ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 मार्च को जीजीआईसी गौरीगंज में किया जाएगा। जिसके लिए कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 28 फरवरी से 7 मार्च की शाम 5 बजे तक वितरित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त ब्लॉक परिसर गौरीगंज से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करते समय अभ्यर्थी या अभिभावक को दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है। परीक्षा के संबंध में जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7905201875, 7565847970, 7985130661 एवं 7704866171 पर काल कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.