गौरीगंज, दिसम्बर 3 -- मुसाफिरखाना। आदर्श सेवा समिति में आयोजित तीन दिवसीय सतत पुनर्वास कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए 50 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। समापन समारोह में संस्थान के संस्थापक राम नरेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके प्रयासों की सराहना की। संस्था की ओर से त्रिपाठी का स्मृति चिह्न देकर स्वागत और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के राजकिशोर यादव, राजीव कुमार, संतोष कुमार, सत्यम, कपीश कुमार, मुकेश और रोहिताश सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.