गौरीगंज, फरवरी 18 -- अमेठी। जिले के 85 केंद्रों पर बुधवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन दोनों पालियों में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 2037 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम रहे। बुधवार को सुबह सात बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा होने के कारण सभी केंद्रों पर भीड़ दिखी। बकायदा निरीक्षण के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र सत्यापन और अनुशासन व्यवस्था सख्ती से लागू रही।परीक्षा के दौरान केंद्रों पर माहौल सामान्य रहा और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली। हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.