गौरीगंज, मार्च 31 -- अमेठी, संवाददाता। रोडवेज डिपो अमेठी में चालक और परिचालकों की भारी कमी के चलते परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। डिपो में 50 चालक और 73 परिचालकों के पद रिक्त होने से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। डिपो पर 20 से अधिक बसें खड़ी हो गई हैं। जिससे यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है और निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाल ही में अमेठी डिपो को कई नई बसें मिली हैं। लेकिन पर्याप्त स्टाफ के अभाव में उनका नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में डिपो में 69 निगम की और तीन अनुबंधित बसें हैं। इनके संचालन के लिए 149 चालकों की आवश्यकता है। जबकि केवल 103 चालक ही उपलब्ध हैं। इनमें से भी कुछ चालक तकनीकी कारणों से बस चलाने के योग्य नहीं हैं। परिचालकों की स्थिति भी चिंताजनक है। डिपो में 156 परिचालकों की ...