गौरीगंज, जनवरी 10 -- अमेठी। लंबे इंतजार के बाद दीवानी न्यायालय अमेठी के निर्माण के लिए आगामी 17 जनवरी को जिला मुख्यालय गौरीगंज में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में चंदौली जिले से इसका वर्चुवल शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए जिला न्यायाधीश अमेठी ने जिले के सभी अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया है। एक जुलाई 2010 को अमेठी जिले के गठन के बाद से ही अधिवक्ताओं द्वारा मुख्यालय पर दीवानी न्यायालय के निर्माण की मांग की जा रही थी। इसके लिए प्रशासन ने गौरीगंज के जामो रोड पर जिलाधिकारी कार्यालय के बगल लगभग 60 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर बाउंड्रीवाल बनवा दिया था। वहीं एकीकृत जनपद न्यायालय के भवन निर्माण हेतु बीते 26 दिसम्बर अनुमानित खर्च लगभग 220...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.