गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी। दूसरे भवनों में संचालित हो रहे 141 आंगनबाड़ी केन्द्रों को जल्द ही निजी भवन मिलेंगे। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की कवायद शुरू की है। नए आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण से नौनिहालों को प्रारम्भिक शिक्षा के लिए बेहतर व सुरक्षित शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा। जिले में कुल 1950 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। जिसमें से महज 458 आंगनबाड़ी केन्द्र निजी भवनों में चल रहे हैं। शेष आंगनबाड़ी केन्द्र दूसरे भवनों से संचालित हो रहे हैं। जिसमें से 1279 केन्द्र परिषदीय भवनों में तथा 213 पंचायत भवनों में संचालित हो रहे हैं। शेष किराए के भवनों से चल रहे हैं। हालांकि 212 आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माणाधीन हैं। अब 141 आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.